अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं राहुल गांधी

अमेठी से राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ सकते हैं। दिल्ली पहुंचे अमेठी के जिलाध्यक्ष से बोलीं प्रियंका- जाओ तैयारियां करो, अमेठी हमारा परिवार है।

राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे संकेत प्रियंका गांधी ने दिए हैं। दिल्ली पहुंचे अमेठी जिलाध्यक्ष से प्रियंका ने राहुल गांधी के अमेठी से लड़ने का संकेत दिया है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर बना संशय दूर होता दिख रहा है।

इससे पहले, दिल्ली में सोमवार को अमेठी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष और प्रियंका गांधी के बीच हुई मुलकात के बाद अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मुलाकात के बाद प्रियंका ने कहा, जाओ तैयारियां करो, अमेठी परिवार है। अमेठी जिसे लोकसभा में उम्मीदवार चाह रही है। वहीं चुनाव लड़ेगा। संकेतों में राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की बात कही। प्रियंका गांधी से मिले संकेत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।