राहुल के अलावा भाजपा पर साधा निशाना, BJP नेताओं को खरी-खोटी सुनाई

I.N.D.I. गठबंधन दल के इन नेताओं ने राहुल के अलावा भाजपा पर साधा निशाना, BJP नेताओं को खरी-खोटी सुनाई।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी अमीरों के लिए है, जबकि विपक्षी समूह की गारंटियां आम आदमी के लिए है। उन्होंने कहा कि मुझे शरद पवार और उद्धव ठाकरे से कहना चाहिए कि जिन्होंने उन्हें छोड़ दिया, उन्हें वापस न लिया जाए। उन्होंने कहा कि सत्ता में जब आएंगे तो वे लोग दोबारा हमारे साथ आना चाहेंगे।

राकांपा संस्थापक शरद पवार ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने मुंबई से ‘भारत छोड़ो’ का आह्वान किया था, भारत के नेताओं को भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए हमें भी यहीं से शपथ लेनी चाहिए। भाजपा ने लोगों को जो आश्वासन दिया, वह कभी पूरा नहीं किया, जो लोग अपने वादों का सम्मान नहीं करते, उन्हें सत्ता से हटा देना चाहिए। मोदी की गारंटी की कोई सुरक्षा नहीं है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब लोग एकजुट होते हैं, तो तानाशाही खत्म हो जाती है। किसी देश को एक व्यक्ति के नाम पर नहीं जाना जाना चाहिए। लेकिन अब भारत सरकार के बजाय मोदी सरकार कहा जाने लगा है। क्या आप देश का नाम बदलना चाहते हैं? भाजपा को भगाने और संविधान की रक्षा करने का समय आ गया है। भाजपा 400 लोकसभा सीटें जीतना चाहती है क्योंकि वह संविधान बदलना चाहती है।