यूक्रेन के राष्ट्रपति ने सरेंडर करने से किया इनकार

 मास्को। रूस ने यूक्रेन के साथ जंग की शुरुआत कर दी है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सैन्य कार्रवाई के ऐलान के बाद यूक्रेन में कई जगह धमाके सुनाई दिए हैं। इसमें 300 लोगों के घायल व मारे जाने की सूचना आ रही है लेकिन अभी किसी भी स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं हो रही। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि वह किसी भी हाल में सरेंडर नहीं करेंगे। यूक्रेन का राष्ट्रपति अभी कुछ देर पहले ही मीडिया से बात कर रहे थे। तुसी और अमेरिका में इस वक्त सुबह के 4:45 बज रहे हैं और यहां के राष्ट्रपति ने आपातकालीन बैठक बुलाई है।


यूक्रेन की राजधानी कीव पर तो क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला होने की जानकारी मिली है। पुतिन ने सैन्य कार्रवाई का ऐलान करते हुए धमकी भी दी कि कोई इस मामले में दखल ना दे वरना अंजाम बुरा होगा।

 

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन-रूस के युद्ध को टाला नहीं जा सकता। इसलिए रूस स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन लॉन्च कर रहा है। इसका लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है। पुतिन ने यूक्रेन की सेना को कहा है कि वह हथियार डालें और अपने घर जाएं। उधर रूसी सेना के घुसने के बीच यूक्रेन ने अपने यहां मार्शल लॉ लगा दिया है।यूक्रेन की राजधानी कीव के बाद वहां Odessa, Kharkiv, Donetsk में कई धमाके सुनाई दिए हैं।

बिगड़ते हालातों के बीच कीव एयरपोर्ट को खाली करा लिया गया है। वहां मौजूद स्टाफ और यात्रियों को निकाला गया है। फिलहाल वहां विदेश के तीन एयरक्राफ्ट मौजूद हैं, जिनको उड़ान भरनी थी। लेकिन वे टेक-ऑफ नहीं कर पाए थे।

यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा, पुतिन ने कहा- हथियार डाले यूक्रेन की सेना

कीव। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की, साथ ही दावा किया कि इसका मकसद नागरिकों की रक्षा करना है। पुतिन ने टेलीविजन पर एक संबोधन में कहा कि यूक्रेन द्वारा पेश किए जा रहे खतरों के जवाब में यह कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि रूस का लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है। पुतिन ने कहा कि खून-खराबे के लिए यूक्रेन का ‘‘शासन’’ जिम्मेदार है। पुतिन ने अन्य देशों को आगाह किया कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास ‘‘के ऐसे परिणाम होंगे,जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।