Sunday, January 19, 2025
उत्तर प्रदेशकला एवं साहित्यशिक्षा

वंशिका चौधरी चुनी गई मिस फेयरवेल

मुरादाबाद। केजीके महाविद्यालय में आज एनसीसी तृतीय वर्ष की कैडेट्स के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। एनसीसी की प्रथम और द्वितीय वर्ष की कैडेट्स ने इसका आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ और सभी अतिथियों का स्वागत रोली और चावल का तिलक लगा कर किया गया।

 

कार्यक्रम में प्रथम और द्वितीय वर्ष की कैडेट्स ने बहुत सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें निकिता तोमर,शीतल, वंशिका चौधरी,प्रिया पाल, रिद्धि, सिद्धि, अंजलि, मानसी सिंह ने नृत्य से कार्यक्रम में समां बांधा और साधना सिंह, सृष्टि और सिमरन ने गीत प्रस्तुत किया। 

तृतीय वर्ष के कैडेट्स के लिए बहुत सारे मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया जिसमें पेपर डांस, म्यूजिकल चेयर , कैट वॉक,और टाईटिल दिये गये । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस फेयरवेल की प्रतियोगिता रही जिसमें निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों से प्रश्न पूछे। वंशिका चौधरी को मिस फेयरवेल का क्राउन पहनाया गया। प्रथम रनर अप प्रिया पाल और द्वितीय रनर अप शिवानी राघव रहीं।

निर्णायक मंडल में डॉ एस के पन्त, डॉ जी सी पाण्डेय, डॉ डी के सिन्हा, डॉ गितिका नागर, डॉ विमलेश शुक्ला रहीं। सभी एनसीसी तृतीय वर्ष के कैडेट्स को उपहार देकर उन्हें विदा किया गया। कार्यक्रम का संचालन कैडेट अनुष्का यादव और संध्या सिंह ने किया और सहयोग रक्षंदा, मनीषा , शिवानी ने दिया।अन्त में कैप्टन डॉ ममता सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कैडेट्स को सुंदर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।