Tuesday, July 15, 2025
उत्तर प्रदेश

इस साल दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण

  • मुरादाबाद। 2 अप्रैल 2022 से शुरू होकर 21 मार्च 2023 तक इस संवत्सर में 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण पढ़ेंगे। 25 अक्टूबर 2022 कार्तिक कृष्ण अमावस्या मंगलवार को खंडग्रास सूर्यग्रहण पड़ेगा और 8 नवंबर 2022 कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा मंगलवार को खंडग्रास चंद्रग्रहण पड़ेगा जो संपूर्ण भारत में दिखाई देगा। इसके अलावा 30 अप्रैल 2022 वैशाख कृष्ण पक्ष अमावस्या शनिवार की रात्रि 12:00 बज कर 16 मिनट से सूर्य ग्रहण पड़ेगा और 16 मई 2022 वैशाख शुक्ल पक्ष पूर्णिमा सोमवार को सुबह 7:00 बज कर 58 मिनट से 1:25 तक चंद्रग्रहण होगा। यह दोनों ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देंगे, इसलिए इनका सूतक पातक मान्य नहीं होगा। यह जानकारी मानव कल्याण मिशन के संस्थापक स्वामी अनिल bhanwar ने राजधानी पंचांग के अनुसार दी।