Moradabad: MDA कर्मचारियों के समर्थन में उतरे राज्य कर्मचारी संगठन, सभी सेवायें ठप

मुरादाबाद: शुक्रवार को मुरादाबाद जनपद के अंबेडकर पार्क में समस्त राज्य कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया है। दरसअल मुरादाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी की वीसी के एक फैसले के तहत डेवलपमेंट अथॉरिटी में काम कर रहे 110 संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई थी। जिसके विरोध में विकास प्राधिकरण के बाहर सभी सफाई कर्मचारी धरने पर बैठ गए।

17 दिन से चल रहा प्रदर्शन
आपको बता दें कि यह धरना लगातार 17 दिन से चल रहा है। बावजूद इसके वीसी के कान पर जूं तक न रेंगी। जिसके बाद आक्रोशित समस्त सरकारी विभागों के कर्मचारी एकत्रित होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके बाद से पूरे जनपद में साफ सफाई की व्यवस्था ठप हो गई है। इसके साथ ही दोपहर 12:00 बजे तक रोडवेज का संचालन भी पूरी तरीके से बंद कर दिया गया था। वहीं सभी आक्रोशित कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग की ओपीडी भी ठप कर दी है। भावाधस के राष्ट्रिय संचालक लल्ला बाबू द्राविड ने कहा कि अगर कर्मियों को वापस काम पर नहीं लिया गया तो आन्दोलन और तेज हो जाएग।

कर्मचारी एक जुट
वहीं राज्य कमर्चारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पूरे जनपद में कई सेवाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वहीं उन्होंनें कहा कि नगर निगम , रोडवेज के साथ ही सभी राज्य कर्मचारी संघ साथ में खड़े हैं।