दुनिया के मेहनतकश को शोषण से मुक्ति का रास्ता दिखाने वाले कामरेड कार्ल मार्क्स का 204वां जन्मदिन मनाया

मुरादाबाद। दुनिया के महान दार्शनिक, चिंतक, मानवता के प्रहरी, वैज्ञानिक समाजवाद के सिद्धान्त के प्रेणता, कामरेड ऐंगल्स के सहयोग से कम्युनिस्ट घोषणापत्र के द्वारा दुनिया के मेहनतकश को शोषण से मुक्ति का रास्ता बताने वाले कामरेड कार्ल मार्क्स का 204वां जन्मदिन था। जिसे पूरी दुनिया भर की कम्युनिस्ट पार्टियों द्वारा मनाया गया।

इसी क्रम में मुरादाबाद में भी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के कार्यकर्ताओं द्वारा कामरेड कार्ल मार्क्स का जन्मदिन मनाया गया। कामरेड कार्ल मार्क्स के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि द्वारा उनके सम्मान में श्रद्धां सुमन अर्पित किये गए। पार्टी जिला कमेटी की ओर से और सभी साथियों द्वारा परस्पर एक दूसरे को तथा देश की सर्वहारा जनता को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

भारतीय संदर्भों में कार्लमार्क्स का सर्वहारा विषय पर एक छोटी सी विचार गोष्ठी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता कामरेड राम चरण त्रिपाठी ने की और संचालन पार्टी जिला सचिव कामरेड थान सिंह ने किया। कामरेड विक्रम सिंह एडवोकेट, कामरेड बीडी शर्मा, कामरेड डॉ सईद सिद्दीकी, कामरेड थान सिंह आदि ने गोष्ठी के विषय पर बोलते हुए कार्ल मार्क्स के विचारों और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर कामरेड कासिम अली, कामरेड वीर सिंह, कामरेड हाजी कल्लू, कामरेड जागन सिंह, कामरेड नेपाल सिंह, कामरेड महिपाल सिंह एडवोकेट, कामरेड जुल्फिकार सैफी, कामरेड याकूब सैफी, कामरेड शरीफ अहमद, कामरेड महिपाल सिंह, कामरेड केहर सिंह, कामरेड आशीष कुमार, कामरेड दिनेश कश्यप, कामरेड अनूप सिंह, आदि उपस्थित रहे।