Moradabad: मिशन शक्ति में बालिकाओं को जागरूक करने के लिए NCC कैडेट्स निकाली रैली

मुरादाबाद: के0 जी0 के0 डिग्री कॉलेज में आज मिशन शक्ति अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स ने स्लोगन लिख कर बालिका शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। जिसमें लोगों को बालिका शिक्षा और सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया।
रैली का शुभारंभ कालेज से प्राचार्य डॉ. जी०सी०पाण्डे जी ने हरी झंडी दिखा कर किया। रैली चाऊ की बस्ती, हनुमान नगर और लक्ष्मी नगर से होती हुई वापस कालेज में आकर समाप्त हुई।
कालेज में प्राचार्य डॉ. जी०सी०पाण्डे जी ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए लड़कियों को शिक्षित करना बहुत आवश्यक है। यदि हम बाल मृत्यु दर को कम करना चाहते हैं, लैंगिक असमानता की समाप्त करना चाहते हैं, तो बालिका शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए।
ले0 डॉ. ममता सिंह ने बताया कि आज गांधी जी की पुण्य तिथि पर इस रैली का निकालने का उद्देश्य लोगों को लड़कियों की शिक्षा के महत्व से अवगत कराना है। गांधी जी ने हमेशा स्त्री शिक्षा को महत्व दिया। एनसीसी कैडेट्स जब इस अभियान का हिस्सा बनेंगे तभी वह भी अपने आस पास के लोगों को शिक्षा के महत्व के विषय में जागरूक कर सकते हैं।
कार्यक्रम में डॉ. डी के सिन्हा, डॉ. एस के पन्त, डॉ. दीपक मिश्र, डॉ. त्रिभुवन,डॉ. अवनीश कुमार, डॉ. ऋतु राज, मनीष आदि शिक्षकों ने भी सहयोग किया।