Amroha: महिला सिपाही की गोली मारकर हत्या, खुद भी मारी गोली, जानिए क्या है पूरा मामला

मुरादाबाद : अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र में डायल 112 पर तैनात एक सिपाही ने महिला सिपाही को देसी तमंचे से गोली मार दी। उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र गजरौला में भर्ती कराया जहाँ उनकी हालत नाजुक देखते हुए मुरादाबाद साई अस्पताल लाया गया। वहीँ उपचार के दौरान महिला सिपाई की मौत हो गई। जबकि सिपाई मनोज की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आई जी रेज मुरादाबाद ने अस्पताल पहुचकर मामले की जानकारी जुटाई। मंडल में चर्चा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।

यहां बता दें कि मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र की रहने वाली युवती अमरोहा जनपद के एक थाने में तैनात है। चर्चा है कि उसका थाना सैदनगली क्षेत्र से संबद्ध डायल-112 पर तैनात हरियाणा के जिला कैथल के गांव पाई निवासी सिपाही मनोज चौधरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते थे। दोनों 2018 बैच के पुलिस कर्मी हैं। महिला सिपाही अपनी सहककर्मी साथी के साथ गजरौला के एक मुहल्‍ले में क‍िराए का कमरा लेकर रहती थी। बताया जा रहा कि दोनों पुलिस कर्मियों में शादी न करने की बात को लेकर विवाद रहने लगा। रविवार की शाम को दोनों के बीच फोन पर विवाद हुआ था। इसके बाद सिपाही मनोज तमंचा लेकर उसके कमरे पर पहुंच गया। वहां पहले महिला सिपाही के सीने पर गोली मारी और फिर खुद के भी सीने पर गोली दाग ली। गोली की आवाज सुनकर बराबर के कमरे में रहने वाली साथी महिला सिपाही मौके पर पहुंची तो उसने घटना की जानकारी थाना गजरौला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घायलावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ गम्भीर हालत देखते हुए दोनों को मुरादाबाद के साई अस्पताल में लाया गया है। महिला सिपाई मेघा की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि सिपाई मनोज की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। उधर, फोरेसिंक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही आई जी रमित शर्मा और मुरादाबाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी साई अस्पताल पहुचे और घटना की जानकारी जुटाई साथ ही मौके पर मौजूद महिला सिपाई से भी पूछताछ की उधर मृतक महिला सिपाई के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।