Wednesday, September 17, 2025
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पर हमला

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह पर हमला हुआ है।उनकी कार पर तीन राउंड की फायरिंग गई। फायरिंग में दिलबाग सिंह बाल-बाल बच गए। अलीगंज से घर आते समय हमलावर ने दिलबाग सिंह पर हमला किया यह घटना गोला कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज की है। दो बाइक सवार बदमाशों ने हमला किया। मालूम हो कि तिकुनियां हिंसा कांड में दिलबाग सिंह मुख्य गवाह हैं।