Moradabad: पार्श्वनाथ प्लाजा पर नगर-निगम का 45 लाख का बकाया, सीज

मुरादाबाद: नगर निगम अपनी आय वृद्धि करने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम बड़े बकायदारों पर हाउस टैक्स और वाटर टैक्स जमा न करने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। नगर निगम ने नामी बिल्डर ग्रुप पार्श्वनाथ ग्रुप के दिल्ली रोड स्थित प्लाजा को सील कर दिया।

निगम अधिकारियों का कहना है कि प्लाजा पर पिछले काफी टाइम से 45 लाख रुपए हाउस टैक्स और वाटर टैक्स का बकाया जमा होना था। जिसको जमा करने के लिए ग्रुप के अधिकारियों को कई बार नोटिस भी दिए गए। लेकिन ग्रुप की तरफ से टैक्स जमा नहीं किया गया। जिसके बाद आज नगर निगम की टीम प्लाजा में पहुँच गई। जिसके बाद टीम ने प्लाजा को सील कर दिया। इस दौरान आला अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद थे। जब तक प्लाजा सील करने की कार्यवाही चली इस दौरान किसी भी व्यक्ति को प्लाजा में प्रवेश नहीं करने दिया गया। आपको यहां बता दें इस प्लाजा में कई बैंक और नामी कंपनियों के ऑफिस हैं।
नगर निगम द्वारा लगातार आय बढ़ाने के लिए अभियान चला रहा है। जिसमें बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई जारी है। इससे पहले भी शहर के अलग-अलग इलाकों में निगम ने वसूली की कार्रवाई की है।