पैगंबर-ए-इस्लाम पर टिप्पणी : भाजपा ने नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पार्टी से निकाला

 

पैगंबर-ए-इस्लाम पर टिप्पणी : भाजपा ने नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पार्टी से निकाला

नई दिल्ली। दुनिया को इंसानियत का सबक सिखाने वाले पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद मुस्तफा (सअ.) पर विवादित बयान का मामला दुनियाभर में गूंजने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बयान जारी करके अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है। इसके साथ ही विवदित बयान देने वाले प्रवक्ता नूपुर शर्मा और विवादित ट्वीट करने वाले दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रभारी नवीन जिंदल को भाजपा ने छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। तेजी से हुए बदलाव के बाद नवीन जिंदल ने अपना विवादित पोस्ट हटाते हुए स्पष्टीकरण का पोस्ट किया है।

 

विरोध बढ़ने पर भाजपा ने कार्रवाई की

 

गौरतलब है कि टीवी डिबेट में नूपुर शर्मा ने विवाादित टिप्पणी की थी। इसके बाद नवीन जिंदल ने विवादित पोस्ट कर दी थी। नुपुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुसलमानों में गुस्सा देखा गया तथा समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भी इसकी आलोचना की थी।

 

शुक्रवार को कानुपर में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल हो गया। विरोध प्रदर्शन का एलान करने वाली शायर मुनव्वर राणी की पुत्री को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया और बरेली में मौलाना तौकीर रजा के आने वाले जुमे दस जून को प्रदर्शन के एलान के बाद बरेली में पुलिस व प्रशासनिक सख्ती बढ़ा दी गई है। खबर है कि मुस्लिम देशों में भी ट्वीटर पर नाराजगी जताते हुए ट्रेंड चलाया ज रहा है।

 

सखा ने विभिन्न मंचों पर उठाया था मामला

 

बहरहाल, रविवार दोपहर को भाजपा की तरफ से प्रेस विज्ञप्ति जारी करके स्पष्ट किया गया है कि जैसा कि भारत की प्राचीन गौरवशाली परंपरा रही है,जो सब धर्मों का सम्मान करना सिखाती है। भाजपा भी उसी पर अमल करती है। इसके बाद भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को छह वर्ष के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। भाजपा के इस फैसले पर सूफी रईस अशरफ (दिल्ली) ने इस मुद्दे को उठाए जाने पर सूफी खानकाह एसोसिएशन के अध्यक्ष सूफी कौसर हसन मजीदी और भाजपा हाईकमान की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि एसोसिएशन राष्ट्रीय एकीकरण की दिशा में किये जा रहे कार्यों को बल मिलेगा और “सबसे पहले भारत” सिद्धान्त को गति मिलेगी।