नमाज के बाद हुए बवाल में अब तक 333 लोगों की गिरफ्तारी

लखनऊ। प्रदेश में हुए जुम्मे को नमाज के बाद हुए बवाल में अब तक 333 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसमें मुरादाबाद मेें 35 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

मिली जानकारी के मुताबिक अब तक फिरोजाबाद में 17, अंबेडकर नगर में 41, सहारनपुर में 81, प्रयागराज में 92, हाथरस में 51, अलीगढ़ में छह और जालौन में पांच लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इस तरह प्रदेश में हुए बवाल में अब तक 333 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।