Wednesday, September 17, 2025
उत्तर प्रदेशराजनीति

रामपुर में भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम लोधी ने सपा के राजा को हराया

रामपुर। उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण सीट रामपुर लोकसभा उप चुनाव में सपा को पराज्य का मुंह देखना पड़ा है। सपा के कद्दावर नेता आजम खां की साख से जुड़ी इस सीट पर सपा की हार बेहद महत्वपूर्ण है। भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी ने करीब 42 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। आजमगढ़ सीट पर भी भाजपा और सपा में कांटे की टक्कर हो रही है।

घनश्याम को 3.67 लाख व राजा को 3.35 लाख वोट मिले

 

रविवार को लोकसभा उपचुनाव के लिए रामपुर सीट पर रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। रामपुर में आजम खान और आजमगढ़ में अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद सीट खाली होने के बाद इन सीटों पर उपचुनाव कराना पड़ा है। रामपुर सीट पर पहले भाजपा आगे हुई तो फिर सपा ने बढ़त बना ली थी। इसके बाद भाजपा के घनश्याम लोधी ने ऐसी बढ़त बनाई जो आखिर तक बढ़ती रही। सपा के आसिम राजा को 325056 वोट मिले जबकि भाजपा के घनश्याम लोधी को 367104 वोट मिले हैं। आयोग के मुताबिक अभी पोस्टल बैलेट की गिनती जारी है जिसके बाद हार-जीत का अंतर बदल सकता है। इसके अलावा हरिप्रकाश आर्य को 4124 वोट, इम्तीयाज खां को 1252 वोट, कपिल मुनि को 2705 वोट, शिव प्रसाद को 1880 वोट हासिल हुए। इसके अलावा 4447 वोटर ने नोटा का प्रयोग किया।