Vikas Dubey पर गाना रिलीज की तैयारी, पुलिस की जवाब से रह जाएंगे हैरान

कानपुर: दुर्दांत अपराधी वाले विकास दुबे की चर्चा उस्की मौत के बाद भी बदस्तूर हो रही है। विकास दुबे मर चुका है लेकिन उसके प्रशंसक फेसबुक पेज पर एक्टिव हैं। कोई विकास दुबे के फेसबुक पेज के जरिये गैरकानूनी असलहा का बाजार लगा रहा है, तो कोई विकास दुबे पर गाना बनाकर ब्राह्मण सम्मान से उसको जोड़ रहा है। अब 26 फरवरी को विकास दुबे पर बनाये गए गाने को यूट्यूब पर रिलीज करने की तैयारी हो रही है। जिसके बाद स्थानीय पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।
भाल ब्रदर्स की इस पेशकश को साफतौर पर देखा जा सकता है। इस बीच कानपुर पुलिस मूकदर्शक बनी बैठी है। कानपुर पुलिस एक बार फिर से दावा कर रही है कि जो लोग इस गतिविधि में शामिल है उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अब एफआईआर भी दर्ज करायी जा रही है। उनका कहना है कि फेसबुक सहयोग नही कर रहा है। आईटी एक्सपर्टस का कहना है किसाइबर सेल अगर चाहे तो 24 घंटे से 48 घंटे के भीतर इन सभी गतिविधियों को न सिर्फ रोका जा सकता है। उन लोगों को भी पकड़ा जा सकता है जो इन गतिविधियों को संचालित कर रहे हैं। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार का कहना है कि ऐसे लोगों को तलाश कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।