Wednesday, March 19, 2025
उत्तर प्रदेशक्राइमक्षेत्रीय ख़बरेंराज्य

अजब-गजब: देवर से शादी करने के लिए पति को लूट में फंसाना चाहती थी महिला, लेकिन तभी…..

moradabad crimeमुरादाबाद: शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में 20 फरवरी को फ्रूट कारोबारी के घर अज्ञात लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसका खुलासा आज पुलिस ने कर दिया। जिसमें खुद वादी की पत्नी ने अपने घर में लूट का नाटक रचा था, ताकि वो पति को फंसाकर प्रेमी के साथ शादी कर सके। पुलिस ने महिला और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल 20 फरबरी को स्ट्रीट फ़ूड स्टॉल के संचालक रिहान ने अपनी पत्नी शबाना के साथ लूट होने की सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कम मच गया था। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो जांच में सामने आया कि इस लूट में कोई घर का ही सदस्य शामिल है। शक के आधार पर जब पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी पुलिस को बताई जिससे सुन पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस पूछताछ में महिला शबाना ने बताया कि उसने अपने पति रिहान को फंसाने और देवर की शादी के लिए घर मे रखे जेवर हड़पने के लिए लूट का नाटक रचा। जिससे वह अपने प्रेमी से शादी कर सके। शबाना ने लूट के जेवर अपने पति की दुकान में छिपकर रखे थे।
एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।