सनी के हत्यारोपी जीशान के अवैध होटल और गोदाम पर चला बुलडोजर

बरेली। सनी के हत्यारोपी जीशान के अवैध मशाल होटल और गोदाम को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। बता दें हत्यारोपी जीशान ने अतिक्रमण करके अवैध मशाल होटल खोल रखा था। वहीं होटल के पीछे भी कैंट बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जा करके एक गोदाम बना रखा था। जिस गोदाम में मुर्गा, मछली आदि रखे जाते थे।

वहीं जीशान के जेल जाने के बाद गोदाम में रखे मुर्गा मछली मर कर सड़ने लगे। जिसकी दुर्गन्ध से आस पास के निवासियों का जीना दुश्वार हो गया। सोमवार को सीईओ विवेक सिंह के आदेश पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह और सीओ स्वेता यादव के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध मशाल होटल और गोदाम को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।