मेरठ किसान पंचायत में शामिल होने ट्रैक्टर पर बैठकर पहुंची प्रियंका गांधी

मेरठ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी किसानों के मुद्दे पर लगातार सत्तारूढ़ भाजपा का घेरेबंदी करने में जुटी हैं। जिसमें वे लगातार वेस्ट यूपी में किसान पंचायतों में भाग लेकर किसानों और आम लोगों के बीच जगह बना रहीं हैं। इसी कड़ी में आज प्रियंका गांधी मेरठ पहुंची हैं। सरधना में आयोजित किसान पंचायत में प्रियंका गांधी का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। वहीँ ट्रैक्टर से रैली तक पहुंची प्रियंका गांधी का आज अलग ही रंग देखने को मिला है।
प्रियंका गांधी ने मंच संभालाते ही भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। किसानों आम जनता की अनदेखी का आरोप लगाया। इससे पहले प्रियंका गांधी का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उन्हें भागवत गीता भी एक महिला भेंट की। वेस्ट यूपी के नेताओं के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी किसान पंचायत में मौजूद रहे।
यहां बता दें कि प्रियंका गांधी लगातार वेस्ट यूपी में किसान महापंचायत के जरिये कांग्रेस की जमीन तैयार कर रहीं हैं।