Saturday, June 21, 2025
उत्तर प्रदेशक्षेत्रीय ख़बरें

श्री महाकालेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

मुरादाबाद। सद्गुरु श्री अमरनाथ दीक्षित जी के सानिध्य में प्राचीन वंशानुगत गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्री गुरु धाम, नवाबपुरा का आयोजन इस वर्ष भी श्री महाकालेश्वर धाम नया मुरादाबाद में गुरु पूजन व गुरु आशीर्वचनों के साथ किया गया। जिसमें स्थानीय व विभिन्न स्थानों दिल्ली, नोएडा, कानपुर, लखनऊ, काशीपुर, ग्राम मदारपुर के भक्तों ने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। सद्गुरु श्री अमरनाथ दीक्षित ने बताया कि आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को पुराणों की रचना और आवश्यकतानुसार वेदों का विभाजन करने वाले महर्षि वेदव्यास की जयंती होती है। जिसको हम गुरु पूर्णिमा पर्व के रूप में मनाते हैं, यह दिन सभी आध्यात्मिक गुरुजनों के संविदा समर्पण करने का अवसर है जो कर्म योग आधारित व्यक्तिगत विकास प्रबुद्ध करने तथा अपनी बुद्धिमत्ता को साझा करने के लिए तैयार रहते हैं। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य व्यक्ति महेश अग्रवाल, महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक रितेश गुप्ता, प्रिया अग्रवाल, पंचायत अध्यक्ष शेफाली सिंह, आदि भारी संख्या में भक्तों ने सतगुरु का फूल फल आदि समर्पित करके पूजन किया। हमारे सनातन समाज में गुरु को भगवान से श्रेष्ठ माना गया है। गुरु ही हमारे जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं, और समाज को कुरीतियों से दूर कर सच्चाई का मार्ग दिखाते हैं। कार्यक्रम को महाप्रसाद वितरण के साथ विराम दिया गया। इस मौके पर व्यवस्था में जुटे डॉक्टर विनीत गर्ग, मनु मेहरोत्रा, सुशील कुमार वर्मा, पृथ्वीनाथ दीक्षित, निर्भय नाथ दीक्षित, श्रुति दीक्षित, विजय पाल सिंह विश्नोई, अरविंद, हरि ओम, राम अवतार, राजीव बिश्नोई, राजपाल अरोरा, सीमा अरोरा, किशन पहावा, नीरू पाहवा, देवांशु पहावा, मनीष डावर, जगतपाल सिंह, नितिन व्यास, मनोज गंभीर, पीएस गिल आदि का सहयोग रहा।