मुर्म बनीं राष्ट्रपति तो बटेंगे लड्डू

देश में 16वें राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना आज होनी है। मतगणना से पहले ही NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के गांव रायरंगपुर में 20 हजार लड्डू बनकर तैयार हो गए हैं। गांववालों ने द्रौपदी मुर्मू के चुनाव में जीत के बाद पूरे गांव में लड्डू बांटकर जश्न मनाने की योजना बनाई है।

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर क्षेत्र की निवासी हैं। राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना आज होनी है, लेकिन रायरंगपुर के स्थानीय लोगों ने मतगणना के पहले ही द्रौपदी मुर्मू की जीत का जश्न मनाने के लिए 20 हजार लड्डू तैयार कर लिए हैं। राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद पूरे गांव में लड्डू बांटने की योजना है।

जीत के बाद गांव में बांटे जाएंगे लड्डू

गांव में लड्डू बना रहे एक सज्जन ने बताया कि मुझे आज बड़ी खुशी है कि राष्ट्रपति बनने वाली महिला द्रौपदी मुर्मू के जीत पर लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। गांव में बड़े पैमाने पर 20 हजार लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। इन सभी लड्डुओं को चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के जीत के बाद पूरे गांव में बांटकर जश्न मनाया जाएगा। ओडिशा की आदिवासी परिवार की बेटी द्रौपदी मुर्मू आज देश की राष्ट्रपति बनेंगी। यह केवल हमारे लिए नहीं बल्कि पूरे राज्यवासियों के लिए गर्व की बात है।