Sunday, January 19, 2025
उत्तर प्रदेशदिल्लीमहाराष्ट्रराज्य

Moradabad: कोरोना के बढ़ते मामलों पर जनपद में भी लगा नाईट कर्फ्यू

मुरादाबाद: जनपद में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने भी 16 अप्रैल तक जनपद में नाईट कर्फ्यू लगा दिया है। ये कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। वहीँ आवश्यक सेवाओं पर कर्फ्यू का प्रतिबन्ध नहीं रहेगा।

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने समीक्षा के बाद जनपद में कर्फ्यू का फैसला लिया। क्यूंकि शासन का आदेश था कि जहाँ भी 500 से अधिक मरीज मिल रहे हैं वहां कर्फ्यू का अधिकार जिलाधिकारी को होगा। जनपद में बीते 24 घंटो में सक्रिय मरीजों की संख्या 450 क्रॉस कर गयी थी। जोकि आज 500 क्रॉस करने की पूरी सम्भावना है। लिहाजा नाईट कर्फ्यू के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था।

बीते एक महीने से लगातार कोरोना के केस बढ़ना शुरू हो गए थे। जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य महकमा भी लोगों से मास्क और शारीरिक दूरी के पालन का अनुरोध कर रहा था। बावजूद इसके महामारी की दूसरी लहर तेजी से बढ़ रही है। यही नहीं जनपद के आठवीं तक के स्कूल 11 अप्रैल तक पहले से ही बंद हैं। अब इनके फिर से बंद होने की संभावना जताई जा रही है।