भूमि पूजन कर धर्म ध्वज स्थापित किया गया

बरेली। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ (51 कुंडीय) प्रथम चरण में मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के मैदान में यज्ञ की प्रतिज्ञा स्वरूप भूमि पूजन कर धर्म ध्वज स्थापित किया गया।

व्यवस्थापक पंकज पाठक ने जानकारी दी कि कल दिनांक 30.09.2022 को प्रातः 11:00 बजे से भूमि पूजन विद्वान आचर्यो द्वारा आयोजक महंत अजयानन्द जी महाराज व माता जी साध्वी अनीता नंदी जी द्वारा भूमि पूजन कर हनुमान जी का आवाहन किया व धर्म ध्वज स्थापित किया गया। अगले चरण में 29/10/2022 को 551, सुहागिन स्त्रियों द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी! उसके बाद प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक यज्ञ व दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन परम पूज्य संत श्री गोपालानंद ब्रह्मचारी जी महाराज (श्री वृंदावन धाम) द्वारा किया जाएगा। आयोजन में मुख्य रुप से महंत राम नारायण दास जी, समिति के सचिव विनोद मिश्रा, कोषाध्यक्ष गौरव सक्सेना, महामंत्री अनुज मिश्रा, हेमंत शांडिल्य, राजेंद्र कश्यप मौजूद रहे।