देवा शरीफ देवा मेला एवं प्रदर्शनी 2022 का उद्घाटन

बाराबंकी। सार्वभौमिक प्रेम एवं कौमी एकता के प्रतीक हाजी वारिस अली शाह की पावन तपोभूमि देवा शरीफ देवा मेला एवं प्रदर्शनी 2022 का भव्य उद्घाटन परंपरागत रूप’ से शेख मोहम्मद हसन गेट पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार की धर्मपत्नी श्री मती प्रीति सिंह द्वारा शांति के प्रतीक कबूतर को उड़ा कर तथा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के उपरांत जिलाधिकारी की धर्मपत्नी ने देवा शरीफ की मजार पर चादर चढ़ाकर मेला को परम परंपरागत रूप से प्रारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले को सुगमता से संचालित किया जाए। इसके लिए मेला परिसर की समस्त व्यवस्थाओं को पूरा किया गया। मेले में अत्यधिक भीड़ रहेगी, कानून एवं अनुशासन को बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी देवा मेला एवं प्रदर्शनी समिति के सदस्य रायरेश्वर बली सदस्य राजा आनंद सिंह सदस्य कुमार कीर्ति वर्धन सिंह सदस्य संदीप सिन्हा सदस्य इकबाल मुबाशिर सहित समस्त सदस्य तथा संबंधित समस्त अधिकारीगण मौजूद रहे।