प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धन्यवाद रैली को सफल बनाने का आवाहन

बरेली। राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व वाइस चेयरमैन (पूर्व दर्जा केंद्रीय मंत्री) आतिफ रशीद साहब के बरेली पहुंचने पर राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक समीक्षा मीटिंग फह्मम लॉन बरेली में की गई।

मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पसमांदा मुस्लिम समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने के आवाहन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिनांक 13 नवंबर 2022 को नेहरू युवा केंद्र बरेली में सुबह 10:30 बजे से होने वाली धन्यवाद रैली की तैयारी के संबंध में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुए धन्यवाद रैली को सफल बनाने की अपील की तथा रैली का नारा दिया कि पसमांदा रैली चलो बरेली। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी फैसल बाबू मंसूरी, प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद कमर गुड्डू, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अच्छन अंसारी एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष रहमत खान मेवाती, प्रदेश प्रवक्ता डॉ० तस्लीम कुरैशी, प्रदेश मंत्री एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी अमजद अल्वी, प्रदेश मंत्री सादिक रजा, प्रदेश मंत्री मुख्तार अंसारी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी आजम सैफी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष डॉ० हाशिम अंसारी, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष यूनुस अंसारी, ब्रज क्षेत्र महासचिव डॉ० फहीम अहमद, ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष नियाज अहमद अंसारी, जिला अध्यक्ष जावेद अंसारी, जिला प्रभारी मोहम्मद नाजिर, गुड्डू प्रधान, महानगर अध्यक्ष शाहरुख कुरेशी, महानगर प्रभारी शाकिर अली अल्वी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष तौसीफ रजा, जिला महासचिव नबी अहमद सलमानी, जिला उपाध्यक्ष मुजम्मिल हसन, जिला महासचिव मुदस्सिर हसन एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष समीर अंसारी शामिल रहे।