दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा बरेली, उत्तर प्रदेश में श्रीमद भागवत कथा का 21 नवंबर से भव्य आयोजन

कथा कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए संस्थान के प्रचारक स्वामी श्री नरेंद्रानंद जी ने बताया कि गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी द्वारा संस्थापित एवं संचालित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 21 से 27 नवंबर 2022 तक मनोहर भूषण इंटर कॉलेज ग्राउंड, नैनीताल रोड, बरेली, उत्तर प्रदेश में भव्य श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञvका आयोजन किया जा रहा है। कथा का समय सायं 4 से रात्रि 8 बजे*l तक का रहेगा। तथा कथा का शुभारंभ 20 नवंबर को कलश यात्रा निकाल कर किया जाएगा, जिसका समय प्रातः 9 बजे से रहेगा, यह यात्रा कथा स्थल से होते हुए आस पास एरिया को कवर करती हुई वापिस कथा स्थल पर पहुँचेगी।

तथा कथा व्यास साध्वी आस्था भारती जी (गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या) द्वारा इस श्रीमद भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों का आवाहन करते हुए यह संदेश दिया कि यह विलक्षण कथा संस्थान के सामाजिक प्रकल्प मंथन (सम्पूर्ण शिक्षा कार्यक्रम) के सहायतार्थ हेतु कराई जा रही है। साध्वी जी ने कहा कि भागवत कथा के माध्यम से लोगों को अध्यात्म से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोग ईश्वर की शाश्वत भक्ति से जुड़कर अपने जीवन का कल्याण कर पाए। इस कथा का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है, जिसमें बरेली क्षेत्र के आस पास के श्रद्धालुओं के साथ साथ अनेकों गणमान्य अतिथिओं के आने की भी उम्मीद है।
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एक सामाजिक एवं अध्यात्मिक संस्था है जो समाज को सशक्त बनाने एवं मानव व्यक्तित्व के विकास हेतु कार्यरत है तथा भारतीय वैदिक संस्कृति व परंपरा के क्षेत्र में लगातार प्रयासरत है। संस्थान की आधारभूत शिला, ब्रह्मज्ञान है। गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के महान उद्देश्य “विश्व शांति” की पूर्ति हेतु संस्थान में हजारों की संख्या में शिष्य-शिष्याएं कर्मठता से, पूर्ण सम्पर्ण भाव से स्वेच्छापूर्वक समाज कल्याण हेतु निरंतर सलंगन हैं। कथा का वेबकास्ट संस्थान के यूट्यूब चैनल (www.youtube.com/djjsworld) पर भी प्रसारित किया जाएगा, जिसका आप घर बैठे भी आनंद प्राप्त करते है, यह प्रसारण 24 से 30 नवंबर, प्रातः 10 से 1 बजे तक तथा सायं 7 से रात्रि 10 बजे तक किया जाएगा।