महिलाओं के प्रति हिंसा समाप्ति नर दिया जोर

मुरादाबाद। ग्रामीण विकास अनुभाग- 6, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में महिलाओं की हिंसा समाप्ति हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में जनपद के साथ-साथ समस्त विकास खंडों में मनाया गया। इसका शुभारंभ दिल्ली से श्री गिरिराज सिंह जी, माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास, भारत सरकार द्वारा किया गया। इस उद्घाटन समारोह के सजीव प्रसारण की व्यवस्था सभी विकास खंडों के साथ-साथ जनपद स्तर पर भी किया गया जिसमें स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन व संकुल स्तरीय संघ की महिलाओं द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। इसके साथ ही ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा,आईसीडीएस,महिला एवं बाल विकास व अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया। इस राष्ट्रीय जेंडर अभियान के शुभारंभ के अवसर पर जिलाधिकारी मुरादाबाद प्रतिभाग कर महिलाओं की हौसला अफजाई की और उन्होंने कहा की महिलाओं और पुरुषों में किसी प्रकार की भेदभाव नहीं होनी चाहिए।इस शुभारंभ के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुरादाबाद, उपायुक्त स्वत: रोजगार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किए। यह अभियान 25 नवंबर 2022 से प्रारंभ होकर 23 दिसंबर 2022 तक चलाया जाएगा जिसमें ग्राम्य विकास,शिक्षा, स्वास्थ्य, सूचना एवं प्रसारण, महिला व बाल विकास, गृह विभाग, कानूनी सेवा प्राधिकरण, पंचायती राज,जनजातीय कल्याण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, शहरी एवं नगर विकास विभाग द्वारा कार्य योजना बनाकर अधिक से अधिक महिलाओं को जागरूक किया जाना है।