यहां पर रविवार को 12 घंटे बाधित रहेगा रेल यातायात मार्ग
बरेली। इज्जतनगर मंडल पर किच्छा-पंतनगर स्टेशनों के मध्य किमी सं. 50/1-2 पर स्थित समपार संख्या 42/सी (वैनी बाजार रोड फाटक) को सावधिक ओवर हालिंग एवं रेल पथ मरम्मत हेतु 10 जुलाई, 2022 को प्रातः 06.00 बजे से सायं 06.00 तक बन्द रहेगा।
उक्त समपार का वैकल्पिक मार्ग गऊघाट पर स्थित समपार सं. 43/सी एवं ग्राम वंडिया पर स्थित समपार सं. 41/सी से होगा। सड़क उपयोगकत्र्ताओं को हुई असुविधा के लिए रेल प्रशासन को खेद है।