कांठ में कल होगा मां भगवती का भव्य विशाल जागरण
कांठ/मुरादाबाद। 29 अक्टूबर यानी कल कांठ के रामलीला मैदान में मां भगवती का 14वॉ भव्य विशाल जागरण रात 8:00 बजे से प्रारंभ किया जाएगा जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश माहेश्वरी व कांठ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह प्रजापति संयुक्त रुप से मां भगवती के विशाल जागरण की ज्योत प्रज्वलित कर जागरण का शुभारंभ करेंगे।
बम बटक एकता मंच के तत्वाधान में 29 अक्टूबर को कांठ के रामलीला मैदान में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां भगवती का 14वॉ विशाल जागरण शेरा एंड जागरण पार्टी मुरादाबाद के द्वारा किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश माहेश्वरी व भाजपा मंडल अध्यक्ष कांठ राजपाल प्रजापति संयुक्त रूप से मां भगवती की ज्योत प्रज्वलित कर शुभारंभ करेंगे। जागरण में मुख्य आकर्षण मां काली के 9 अवतारों का अखाड़ा होगा। बम बटक एकता मंच के सदस्य देवराज सिंह भुईयार, गौरव भुईयार, पंकज भदौरिया, अरविंद जाटव, राजकुमार नन्हें, हरपाल सिंह चौहान, आदि ने बताया कि जागरण का प्रचार प्रसार पूरे क्षेत्र में कराया जा रहा है। जिससे श्रद्धालुओं की संख्या अधिक से अधिक पहुंचकर धर्म लाभ उठाएं।