महिला के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का विरोध करने पर किया मारपीट कर घायल
मुरादाबाद। कांठ थाना क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट और छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के दो दांत तोड़कर एवं मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों खिलाफ संबंधित धाराओं में पुलिस ने मुकदमा पंजिकृत कर लिया है।
थाना कांठ के मोहल्ला पृथ्वी गंज निवासी एक महिला रविवार को अपने नीचे के कमरे में आराम कर रही थी। तभी मोहल्ले के ही अकरम, अब्दुल लतीफ, शहाबुद्दीन, सलाउद्दीन, शमशुल हक, एक अज्ञात सहित छह लोग पुरानी रंजिश के चलते महिला के घर में घुस गए और उन्होंने घर में घुसकर महिला के साथ गाली गलौज की और छेड़छाड़ करने लगे। जब महिला ने शोर मचाया तो उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर महिला के परिजन भी मौके पर आ गए और उन्होंने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोप है कि हमलावरों ने मोहम्मद अयूब के साथ भी मारपीट की। जिसमें मोहम्मद अयूब के मुंह के 2 दांत टूट गए और महिला को भी गंभीर चोटें आई हैं। मोहल्लों के लोगों को आता देख आरोपी अकरम तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी देता हुआ अपने साथियों के साथ भाग गया। तभी से महिला और उसके स्वजन काफी डरे हुए हैं।उन्होंने इस संबंध में थाना कांठ में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।