Wednesday, September 17, 2025
उत्तर प्रदेशक्षेत्रीय ख़बरेंराज्य

शीतलहर में कैद हुई जिंदगी, सूरज भी सहमा, दो दिन बाद बूंदाबांदी के आसार

मुरादाबाद में सोमवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। शीतलहर के आगे सूरज भी सहमा नजर आया। हाड़कंपादेने वाली सर्दी से दिनचर्या बदल दी। न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस माह का सबसे कम तापमान था। सर्दी के चलते लोग देरी से घरों से निकले और बाजार भी समय से पहले बंद हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और बूंदाबांदी होने की संभावना है। लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है। पौष(पूस) का महीना अपने अपना रंग दिखाने लगा है। सुबह से ही शीतलहर चल रही थी। सूरज की लालिमा भी दूर-दूर तक नहीं दिखाई दे रही थी। 10 बजे के बाद सूरज की किरणों की कुछ चमक नजर आईं। धूप दोपहर हल्की रही। तीन बजे बाद गायब हो गई। रविवार के चलते सरकारी दफ्तर और स्कूलों का अवकाश था। लोग जरूरी काम से ही बाहर निकले। सड़कों पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक कपड़ों में लदे दिखाई दे रहे थे। जगह-जगह लोग अलाव ताप रहे थे। पिछले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री से अधिक की गिरावट आई है। ठंड की वजह पहाड़ों में बर्फबारी बताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक शीतलहर की संभावना है। बादल छाए रहेंगे। 28 दिसंबर को बूंदाबांदी हो सकती है।