Wednesday, September 17, 2025
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

श‍िवपाल से म‍िले अख‍िलेश, बंद कमरे में एक घंटे तक हुई बातचीत, लोकसभा चुनाव से पहले संगठन पर फोकस

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शाम अचानक चाचा शिवपाल सिंह यादव के आवास पहुंच गए। दोनों के बीच एक घंटे बंद कमरे में बातचीत हुई। सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच प्रदेश के राजनीतिक हालात व संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। उम्मीद है कि जल्द ही शिवपाल को पार्टी में महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। सपा अध्यक्ष ने बाहर निकलकर मीडिया से कोई बात नहीं की। वे सीधे अपने आवास पहुंच गए। इस मुलाकात के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।