साहित्यकार निरंकार देव सेवक और गीतकार किशन सरोज को किया याद

बरेली। मानव सेवा क्लब और शब्दांगन साहित्यिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में देश के जाने-माने बाल साहित्यकार निरंकार देव सेवक और मशहूर गीतकार किशन सरोज की जयंती पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गुरुवार को क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय में हुआ। निरंकार देव सेवक और किशन सरोज के चित्र पर सभी उपस्थित सदस्यों ने माल्यार्पण किया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कवि और साहित्यकार इन्द्र देव त्रिवेदी ने उन्हें एक श्रेष्ठ कवि और बाल साहित्यकार बताया। उन्होंने किशन सरोज और निरंकार देव सेवक के कई गीत भी सुनाए। मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि बाल साहित्यकार निरंकार देव सेवक और किशन सरोज के गीत देश में बहुत लोकप्रिय हैं। साहित्य जगत उन्हें हमेशा याद रखेगा। कवि रोहित राकेश, डॉ.सुरेश रस्तोगी, विशाल शर्मा, रमेश रंजन, रितेश साहनी मौजूद रहे।