पुलिस चौकी के पीछे मिला शव, मौके से मिले नशे के इंजेक्शन

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस चौकी के पीछे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को की शिनाख्त कराने की कोशिश की। काफी कोशिश के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के कस्बा चौकी फतेहगंज के पीछे खाली पड़े प्लाट में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान पुलिस को मौके से कई इंजेक्शन बरामद हुए हैं। जो नशे के बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि नशे की ओवरडोज से ही युवक की मौत हो गई। मृतक के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। काफी कोशिश के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 35 वर्षीय बताई जा रही है। मृतक काले रंग की जैकेट, आसमानी शर्ट, चेकदार नीला बनियान, काला अंडरवियर, नीले रंग की जींस की पेंट, गले में मफलर और काले मौजे व जूते पहने हैं।