Monday, July 14, 2025
उत्तर प्रदेशक्षेत्रीय ख़बरेंराज्य

क्या तय समय से पूर्ण होगा किला पुल की मरम्मत का कार्य, एसपी ट्रैफिक ने लिया जायजा

बरेली। किला पुल पर इस समय आवागमन को पूरी तरह से रोका गया है। यह आवागमन जर्जर किला पुल की मरम्मत के कारण रोका गया है। अधिकारियों की मानें तो तय समय पर इस पुल का कार्य पूर्ण हो जाएगा। पुल पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर आज एसपी सिटी ने वहां जाकर कार्य की गति को देखा।

लंबे समय से किला पुल अपनी जर्जर दशा के कारण अखबार की सुर्खियां बना हुआ था। शासन ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए बीते महीने पुल की मरम्मत कार्य शुरु कराया था। जिसको लेकर पुल से आवागमन को लेकर पूर्णता रोक लगा दी गई थी। लोगों को पुल बंद होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

किला पुल से वाहनों के आवागमन पर रोक लगने से पुल के आसपास लंबा जाम लगने लगा है। लोगों की समस्या को देखते हुए आज एसपी सिटी ने कीला पुल पर जाकर वहां किए जा रहे कार्य को देखा। बताया जा रहा है कि तय समय से पुल का कार्य पूर्ण हो जाएगा।