मैनपुरी में बोले राज्यमंत्री अनूप प्रधान- कहा; घोसी उपचुनाव में क्यों हारे इसपर हम कर रहे मंथन

 

सरकारी भूमि पर कब्जे के सवाल पर कहा कि शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी डीएम के साथ वर्चुअल संवाद कर वहां राजस्व की समस्याओं के समाधान और जमीन पर हुए अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए हैं। किसी भी भू माफिया को सरकारी और निजी भूमि पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।

 

राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूरा देश सेवा सुशासन के रूप में मना रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी जनता के बीच पहुंचे। इसीलिए कार्यक्रम के माध्यम से जनता से संवाद किया जा रहा है।

 

जिले में सरकारी भूमि पर कब्जे के सवाल पर कहा कि  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी डीएम के साथ वर्चुअल संवाद कर वहां राजस्व की समस्याओं के समाधान और जमीन पर हुए अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए हैं। किसी भी भू माफिया को सरकारी और निजी भूमि पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।