Wednesday, September 17, 2025
उत्तर प्रदेशक्षेत्रीय ख़बरेंदेश

मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान आज से भाजपा, सपा सहित सभी दलों ने झोंकी ताकत

 

आगामी लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची तैयार करने के लिए चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में 25-26 नवंबर को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। भाजपा, सपा सहित अन्य राजनीतिक दलों ने मतदाता बढ़ाने में पूरी ताकत झोंक दी है।

निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें विशेष अभियान 25-26 नवंबर और 2-3 दिसंबर को संचालित किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को होना है। लोकसभा चुनाव इसी मतदाता सूची से होना है लिहाजा चुनाव की तैयारियों मे जुटे सभी दल मतदाता बढ़ाने में सक्रिय हैं।

भाजपा ने प्रत्येक बूथ पर 100 और विधानसभा क्षेत्र में 20,000 मतदाता बढ़ाने का लक्ष्य दिया है। पार्टी की ओर से सभी जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों को वोटर चेतना अभियान के तहत शनिवार और रविवार को प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संदिग्ध लोगों के नाम हटवाने के लिए युद्ध स्तर पर काम करने का संदेश भेजा गया है।