दिल्ली पुलिस ने बुझने से पहले बचाया घर के चिराग को

दिल्ली पुलिस का यह मामला सोशल मीडिया पर चौतरफा दौड़ रहा है और हर कोई दिल्ली पुलिस की सराहना कर रहा क्योंकि जांबाज दिल्ली पुलिस ने एक घर के चिराग को बुझने से पहले बचा लिया। यह मामला शनिवार का है।

 

दिल्ली पुलिस ने एक घर का चिराग बुझने से बचा लिया। पुलिस ने यमुना नदी में कूदकर जान देने की कोशिश करने वाले लॉ स्टूडेंट को बचाया है। छात्र की पहचान राजस्थान के अलवर निवासी 20 वर्षीय मनीष दीक्षित के रूप में हुई है। दिक्षित बेंगलुरु की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में द्वितीय वर्ष का छात्र है।

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति तिमारपुर इलाके में आत्महत्या का प्रयास कर सकता है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि दीक्षित 27 फरवरी से अपने दोस्तों और परिवार को बताए बिना पहाड़गंज के एक होटल में रह रहा था। मनीष दीक्षित ने आत्महत्या करने के अपने फैसले के बारे में एक ट्वीट किया था। डीसीपी ने कहा कि छात्र के परिवार के सदस्यों ने ट्वीट देखा और पुलिस को इस बात की जानकारी दी।

 

जब पुलिस बताई लोकेशन पर पहुंची तो देखा मनीष यमुना नदी में कुद गया। कोई देर न करते हुए सब इंस्पेक्टर गुरिश बाल्यान, कांस्टेबल प्रवीण और कांस्टेबल सुनील समोता छात्रा को नदी से बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे ट्रॉमा सेंटर सिविल लाइंस में भर्ती कराया गया, वह खतरे से बाहर है।

 

इसके बाद कानून की पढ़ाई कर रहे दीक्षित ने पुलिस बयान दिया। बयान में छात्र ने बताया, मैं तिमाही परीक्षा में फेल होने की वजह से बहुत उदास था। जिस कारण मैं अपने परिजने और शिक्षकों का सामना करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इसलिए मैंने ये कदम उठाया।