TMC से गठबंधन की सलाह पर लेफ्ट और कांग्रेस ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली: बिहार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अब पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। वहीँ बीजेपी के खिलाफ ममता बनर्जी को विपक्ष से खासा निराशा हाथ लगी है। कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों ने गठबंधन करने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ना तय हैं। यहां बता दें कि अगले कुछ महीनों में पश्चिम बंगाल में राज्य विधानसभा चुनाव हैं। जिसके लिए भाजपा काफी आक्रामक प्रचार कर रही है।
कांग्रेस ने दी ये सलाह
तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को वाम मोर्चा और कांग्रेस से भाजपा की ”सांप्रदायिक एवं विभाजनकारी राजनीति” के खिलाफ लड़ाई में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का साथ देने की अपील की है। लेकिन उम्मीद के विपरीत, दोनों दलों ने इस सलाह को सिर से खारिज कर दिया है। जबकि कांग्रेस ने इस सलाह के बाद तृणमूल कांग्रेस को पेशकश की है कि वह भाजपा के खिलाफ लड़ाई के लिए गठबंधन बनाने के स्थान पर पार्टी (कांग्रेस) में विलय कर ले।
ममता बनर्जी जीतीं थीं

यहां बता दें कि पश्चिम बंगाल में अगले कुछ महीनों में राज्य विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसमें जीत के लिए भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार पर आक्रमण तेज कर दिया। गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा लगातार बंगाल के अलग-अलग इलाकों में रैलियां कर रहे हैं। यही नहीं भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं में कई बार खुनी झड़प भी हो रही है। भाजप राज्य में अराजकता के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहरा रही है। बीते विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 211 सीटें मिलीं थी, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 18 सीटें जीत कर ममता बनर्जी के आगे बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।