Moradabad: नगर-निगम कार्यकारिणी में चुने गए निर्विरोध छह सदस्य

मुरादाबाद: गुरूवार को नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया गया। सभी सदस्यों ने अपनी सहमति दर्ज कराने के साथ 6 सदस्यों को कार्यकारिणी में जगह दिलाई। तो वहीँ महापौर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, भाजपा के महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने सभी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस कार्यकारिणी के 6 सदस्यों की टीम में भारतीय जनता पार्टी के तीन समाजवादी पार्टी के दो और एक कांग्रेस का शामिल है।
यहां बता दें कि नगर निगम कार्यकारिणी में 12 सदस्य होते हैं। जिसमें से 6 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो चुका था। ऐसे में 6 सदस्यों को कार्यकारिणी में जगह देनी थी, जिसके बाद सभी पार्षदों ने सह समिति से 6 सदस्यों को चुना चुने गए। सभी सदस्यों का महापौर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी धर्मेंद्र नाथ मिश्रा व सभी पार्षदों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
पत्रकारों से बात करते हुए महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि हम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ मिलकर काम करेंगे इस अवसर पर उन्होंने सभी सदस्यों को बधाई दी।