2700 से अधिक जोड़ों को खुद आशीर्वाद देने मुरादाबाद पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

मुरादाबाद: शहर में आज 2759 अलग-अलग धर्म के कामगारों की बेटियों का सामुहिक विवाह का कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश के श्रम विभाग द्वारा कराया गया। ख़ुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में पहुंचे और नव दाम्पत्य की शुरुआत कर रहे पति पत्नी को मंच से आशीर्वाद दिया। इस सामुहिक विवाह कार्यक्रम में सभी धर्म के कामगारों की बेटियों की शादी उनके धर्म की धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सकुशल सम्पन्न कराई।

कोविड-19 की वजह से केंद्र सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया था। जिसकी वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में काम करने गए कामगार जैसे-तैसे सरकार की मदद से अपने घर वापस लौटे थे। 10 महीने से ज्यादा समय तक काम ना मिलने की वजह से यह कामगार आर्थिक रूप से टूट गए थे और अब उनके ऊपर अपनी जवान होती बेटियों के हाथ पीले करने की जिम्मेदारी थी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक महिला से उसके सामने आ रही शादियों की परेशानी के बारे में पता चला तो मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से विचार विमर्श करने के बाद श्रम विभाग को निर्देश दिए कि वह ऐसे कामगारों की लिस्ट बनाकर उनसे रजिस्ट्रेशन कराएं और एक निर्धारित तिथि पर सामूहिक रूप से उनका विवाह कराएं। श्रम विभाग ने मुरादाबाद मंडल के पांचों जिले रामपुर मुरादाबाद संभल अमरोहा बिजनौर में ऐसे 2754 कामगारों को चिन्हित किया जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर थे।
अलग-अलग धर्मों के सभी कामगारों के रजिस्ट्रेशन होने के बाद आज 15 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के बुद्धि विहार के सेक्टर-12 के मैदान में एक विशाल पंडाल बना कर 1693 हिंदू बेटियां, 1059 मुसलमानों बेटियां, एक ईसाई बेटी, एक ईसाई बेटी सहित 2754 बेटियों का सामूहिक रूप से उनके धर्म के धार्मिक रीति-रिवाजों से विवाह संपन्न कराया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नव दंपति को हमेशा खुश रहने का आशीर्वाद भी दिया और उन्हें बधाई दी।