Friday, January 17, 2025
उत्तर प्रदेशक्राइमक्षेत्रीय ख़बरेंदिल्लीराज्य

Moradabad: प्रधानी चुनाव लड़ने के लिए डॉक्टर के रिश्तेदार ने की थी डकैती, जानिए पूरा मामला

मुरादाबाद: जनपद के मैनाठेर थाना क्षेत्र में बीती 10 फरवरी को एक डॉक्टर घर हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डॉक्टर के घर डकैती किसी और ने नही बल्कि उसी के रिश्तेदार प्रधानी चुनाव लड़ने के लिए 4 अन्य बदमाशो से मिलकर कराई थी। पुलिस ने रिश्तेदार सहित 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशो के पास से पुलिस ने लुटे गए आभूषण और रकम भी बरामद की है।
10 फरवरी को हुई थी वारदात
यहां 10 फरवरी की देर रात को मैनाठेर थाना क्षेत्र में डॉक्टर जयवंश के घर मे बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश इलाज का बहाना बनाकर डॉक्टर के घर में घुसे थे। बदमाशों ने विरोध करने पर डॉक्टर और परिजनों से मारपीट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी थी।
इसलिए की थी डकैती
पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू की तो उसे सुराग मिला कि डॉक्टर के ही परिजन इसमें शामिल हैं। एसपी देहात विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि डॉक्टर के रिश्तेदार राकेश की भूमिका संदिग्ध लगने के बाद जब पूछताछ की तो उसने कुबूला की प्रधानी चुनाव लड़ने उसने लूट का षड्यंत्र रचा। पुलिस ने घटना शामिल सतवीर, अमरपाल, उदयपाल और अनिल को भजी गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लूट का माल भी बरामद किया है।