Moradabad: दिनदहाड़े हाइवे पर आधा दर्जन हमलावरों ने युवक की गोली मारकर हत्या की

मुरादाबाद: शहर के कटघर थाना क्षेत्र के जीरो पॉइंट पर उस समय हड़कंप मच गया। जब दिन- दहाड़े आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर गोलियां बरसा दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उसके साथ उसका भतीजा था वो बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही पुलिस फ़ोर्स के साथ आलाधिकारी मौके पर पहुँच गए। मृतक प्रॉपर्टी का काम करता था फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी गयी है।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक रमजानी नाम के जिस युवक को गोली मारी गई है वो बाइक पर था। बाइक पर उसके साथ उसका भतीजा भी था जो बच गया। रमजानी किसानी के साथ ही प्रॉपर्टी का काम भी करता था। कुछ समय पूर्व उसके भाई हनीफ की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक रमजानी मुरादाबाद का ही रहने वाला था। जिस समय उसे गोली मारी गई। वो अपनी किसी रिश्तेदारी से वापस आ रहा था। फिलहाल पुलिस ने हत्या करने वालो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि पुलिस ने हत्या करने वालो की तलाश भी शुरू कर दी है।

जल्द होगी गिरफ्तारी

एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की भी बात सामने आ रही है।