Wednesday, September 17, 2025
उत्तर प्रदेशराज्य

बिना नक्शा बनाए निर्मांणाधीन बहुमंजिला सील

आगरा/ अलीगढ़। बिना नक्शा पास कराए ही अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की कार्रवाई लगातार जारी है। एडीए ने क्वार्सी थाना क्षेत्र में दो बहुमंजिला निर्माणों को सील कर दिया। एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सहायक अभियंता दूधनाथ, अवर अभियंता गंगेश कुमार सिंह आदि की टीम क्वार्सी क्षेत्र के धौर्रामाफी में पहुंच गई।यहां पर लताफत रजा के निर्माण को सील कर दिया। इन्होंने स्वीकृत समूह आवास मानचित्र के खिलाफ पांच मजिला भवन का निर्माण करा लिया था। इसके बाद टीम अन्य भवन पर चल रहे निर्माण पर पहुंची। इसे भी सील कर दिया गया। इस भवन स्वामी द्वारा स्वीकृत मानचित्र के खिलाफ छह मंजिला भवन का निर्माण किया था। सहायक अभियंता दूधनाथ वर्मा ने बताया कि दोनों निर्माणों में करीब 50 से अधिक फ्लैट हैं। अब इन निर्माणों पर शमन की कार्रवाई की जाएगी।