भारत को अपनी परंपरा,सांस्कृतिक इतिहास पर सदैव रहता है गर्व

 

 

भारत देश को अपनी समृद्धि, परंपराओं और सांस्कृतिक इतिहास पर सदैव गर्व है। भारत के समृद्ध भविष्य के लिए हम भारतीयों को परंपराओं के उत्थान और संरक्षण के लिए सदैव नवाचार की ओर अग्रसर होना होगा। आज़ादी का अमृत महोत्सव भारतीय स्वतंत्रता दिवस के 75वें या हीरक जयंती वर्ष के उत्सव सरकार द्वारा शुरू किया गया।

आजादी का अमृत महोत्सव पिछले 75 वर्षों के दौरान भारत की उपलब्धियों को उजागर करते हुए भविष्य के विकास पर जोर देता है। यह पहल 2047 तक प्राप्त किए जाने वाले लक्ष्यों को चिह्नित करती है जब भारत स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करेगा। आज़ादी का अमृत महोत्सव का उत्सव 15 अगस्त, 2023 तक 75 सप्ताह या एक वर्ष तक चलेगा। यह भारतीय नागरिकों को भारत देश के प्रति प्रेम, सम्मान, गौरव, राष्ट्रहित भावना और कर्तव्य की भावना सिखाने का तरीका है।

 

भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में संस्कृति और अन्य पहलुओं को पुनर्जीवित करना उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मेरी माटी मेरा देश की भारत की ऐतिहासिक उपलब्धियों का उत्सव मनाता है। हमारे राष्ट्र की रक्षा करने वाले वीर वीरांगनाओं को’ को श्रद्धांजलि देना है। मेरी माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायत, ब्लॉक, शहरी स्थानीय निकाय और राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक यह अभियान चलाया जाएगा। ये स्वयंसेवक कर्तव्य पथ पर एकत्र होंगे और इन पौधों से राजधानी में एक अमृत वाटिका लगाई जाएगी।