किसानों का आज काला दिन: ‘हरियाणा CM पर हत्या का केस चले’

 

संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बैठक में 22 साल के किसान शुभकरन सिंह की पुलिस से झड़प को दौरान मौत के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है।संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की राष्ट्रीय परिषद ने गुरुवार को एक बैठक में 22 साल के किसान शुभकरन सिंह की पुलिस से झड़प को दौरान मौत के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है। किसान संगठन ने मांग की है कि किसान की मौत मामले में हरियाणा पुलिस और सीएम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने किसान के परिवार के लिए एक करोड़ का मुआवजा और मामले में सुप्रीम कोर्ट के जज से न्यायिक जांच की मांग की है। किसानों ने 23 फरवरी को काला दिन घोषित किया है।

किसान की मौत से भड़का SKM, देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

प्रदर्शन के दौरान देशभर में केंद्रीय गृहमंत्री, हरियाणी सीएम और हरियाणा के गृहमंत्री के पुतले फूंके जाएंगे।संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन में मारे गए 22 वर्षीय किसान शुभकरन सिंह को लेकर 23 फरवरी के दिन देश स्तर पर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।

विरोध प्रदर्शन में एस केएम ने देश भर के किसानों से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के पुतले जलाने को कहा है। बीकेयू (उगराहां) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि 23 फरवरी को काला दिन घोषित किया गया

है।