Moradabad: शहर के खिलाडियों को मिला जिम का तोहफा, खेल मंत्री ने किया उदघाटन

मुरादाबाद: शहर में आज उत्तर प्रदेश सरकार में खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने रामगंगा विहार स्थित सोनकपुर स्टेडियम में जिम का उद्घाटन किया। इस जिम को 2019 में बनाया गया था और एक्ससाइज करने की 37 मशीनों को लगाया गया है। लेकिन कोरोना के करण इसका उदघाटन नहीं हुआ था। जिस कारण स्टेडियम के खिलाडियों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा था।
आज खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने मुरादाबाद पहुंचकर जिम का उद्घाटन किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा की। कोरोनकाल में उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया प्रभावित हुई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही समय पर लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया और इसी के चलते कोरोना में मृत्यु दर घटी है और रिकवरी रेट सबसे ज्यादा है। भारत दुनिया के कई देशों को कोरोना की वैक्सीन भी दे रहा है। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री की प्रेरणा और उनका स्नेह और आशीर्वाद रहा है जो उत्तर प्रदेश के अंदर 24 से 25 करोड़ जनसँख्या और इतनी बड़ी आबादी होने वाला प्रदेश जो उत्तर प्रदेश हिंदुस्तान का सबसे बड़ा प्रदेश है।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए मुख्तार अंसारी के सवाल पर कहा कि वहाँ की सरकार आने नहीं दे रही है। यहाँ की सरकार तो लाना चाहती है। उत्तर प्रदेश में कोने-कोने में अपराधियों की कोई जगह नहीं है। या तो अपराधी जेल के भीतर या प्रदेश छोड़ गए है।